हरियाणा में इस बार बूस्टर डोज लगवाने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग सप्लीमेंट भी देगा। प्रीकॉशन डोज की दर बढ़ाने के उद्देश्य से विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। अपको बता दें, इससे पहले गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए मंथन के दौरान वैक्सीन की दरें फिक्स करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दरें यदि फिक्स कर दी जाएगी तो राज्य सरकार अपने कोष से वैक्सीन को खरीद कर लोगों का वैक्सीनेशन कर पाएगी।
