पंजाब के AIG आशीष कपूर पर रेप और रिश्वत के आरोप लगाने वाली महिला आज शुक्रवार को पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित से मिली। रेप पीड़िता ने बताया कि आशीष कपूर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। फिर बीच में दोनों रिलेशन में भी रहे। लेकिन जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो आशीष कपूर ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। वहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आशीष कपूर ने उसके घर पर 10 करोड़ रुपए भी रखे थे। रेप पीड़िता ने कहा कि मामले की जांच पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप की टीम से करवाए, ताकि जो सच है वह सामने आ सके।
रेप पीड़िता ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 5 सालों में सिर्फ एक बार केस दर्ज किया था। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता को जब न्याय नहीं मिला तो पंजाब के गवर्नर को ईमेल कर शिकायत की थी। इसके बाद गवर्नर ने मिलने का समय दिया।
आपको बता दें पंजाब के गवर्नर ने भी तो दिन पीड़िता की शिकायत के संबंध में सीएम भगवंत मान को लेटर लिखा था। उन्होंने मामले में वीडियो क्लिप के संदर्भ के अनुसार शिकायत पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से स्वयं को हताश बताया था। वहीं, सीएम भगवंत मान को इस मामले पर नजर डालने को कहा था। लेकिन सीएम भगवंत मान द्वारा गवर्नर को इस लेटर का जवाब नहीं दिया गया था। इसी कारण से पंजाब के गवर्नर ने आज समय निकालकर पीड़िता की सुनवाई की।
आपको बता दें एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप में AIG आशीष कपूर जेल में बंद है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आशीष कपूर को गिरफ्तार किया था।

