हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आय की सीमा में एक लाख रुपए आय की वृद्धि की है। बता दें, पहले सरकार की ओर से सालाना 2 लाख रुपए आय वाले बुजुर्गों को ही पेंशन का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब 3 लाख तक की सालाना आय वाले बुजुर्ग भी पेंशन के हकदार होंगे। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
