चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पंजाब सरकार द्वारा नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मानित किया। इस मौके उन्हें सीड ग्रांट के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप है। जब उनकी पार्टी राजनीति में आई थी तो इसका भी विरोध हुआ था, लेकिन आज पार्टी के 92 विधायक हैं, हमारे कई नेता पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं।

सीएम की स्पीच को तीन प्वाइंट में जानिए
कहते थे एक साल नहीं चलेंगे : सीएम ने कहा कि किसी भी नए स्टार्टअप का शुरुआत में विरोध होता है। बाद में पूरी दुनिया असेप्ट कर लेती। जब वे राजनीति में आए तो कहा कि राजनीति में आ गए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं, कहते थे एक साल नहीं चलेंगे। लेकिन पार्टी लगातार आगे बढ़ी और अब 2027 में आ गए, अगले साल 2032 में चले आए। आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप है। यह उस समय आया जब राजनीति चंद परिवारों तक तक सीमित रह गई थी। पार्टियों ने अपनी पांच-पांच साल की बारियां बांटी हुई थी। तब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बना।
चन्नी, बादल समेत कई नेताओं को हराकर पहुंचे : सीएम ने कहा कि उनके कई विधायक कई बड़े नेताओं को हराकर विधानसभा में पहुंचे है। पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी दोनों सीटो, अमरिदंर सिंह और प्रकाश सिंह बादल परिवार सहित , हरचरण बराड़, भट्टल सहित कई बड़े राजनीतिक परिवारों के उम्मीदवारों को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक स्टार्टअप है। आज ऐसे लोग भी जिला परिषद के चेयरमैन, नगर काउंसिल प्रधान और मेयर बने हैं, जिनके बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा था।
प्रिंसिपल बन गई, लुधियाना की मेयर : सीएम ने लुधियाना में एक शिक्षिका सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करती थी। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई, पार्टी ने उसे पार्षद की टिकट दी। और बाद में वह लुधियाना मेयर बन गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विचार तभी सफल होता है जब वह सच्चाई और लोगों के भरोसे पर आधारित हो। अंडे की किस्मत में टूटना लिखा होता है। अंडा बाहर की फोर्स से टूटता है तो जिंदगी खत्म होती है, जबकि अंदर से टूटे तो जिंदगी शुरू हो जाएगी। नया रास्ता बनाने का लोग विरोध करते हैं। कुछ नया करने. की कोशिश करे।

