कुरूक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ही परिवार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी सिर्फ 3 साल की बेटी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में तीनों ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फंदे पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
