चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि करने का फैसला लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए/डीआर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।
यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर/परिवार पेंशनर सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

