चंडीगढ़: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शनिवार को राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा- अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। देहरादून में स्टेज पर गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। मासूम शुक्रवार को चंडीगढ़ में अपनी फिल्म लाइसेंस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे। इसी दौरान वे मीडिया के सवालों पर भड़क गए।

सवाल पूछने पर मासूम ने कहा-
मैं बीन बजाकै फेमस नी हुआ, कला के दम ई आया हूं। खाली कला के भरोसे ई बैठ्या रहा, मेरे बालकां नै किसी ने गोली मार दी तो।

स्टेज विवाद पर मासूम ने कहा कि अब तक मेरे दिमाग में टेंशन है। इसके बाद माफी भी मांग ली। मेरी तरफ बिना मतलब का तीर आ गया। उस दिन बदमाश ने भाई को कॉल कर कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ रुपए का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे।

