पंचकूला: हरियाणा में चल रह नगर निकाय चुनाव नाम वापसी के बाद गति पकड़ गए हैं। BJP ने सरकार की पूरी कैबिनेट को चुनाव की कमान सौंप दी है। उधर कांग्रेस अभी तक अपने स्टार प्रचारक फाइनल नहीं कर पाई है। भाजपा ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं चुनाव प्रचार का नेतृत्व कर रहे हैं।
पार्टी ने अंबाला से अक्षिता सैनी, पंचकूला से श्याम लाल बंसल और सोनीपत से राजीव जैन को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपनी कैबिनेट और वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग निकायों की कमान सौंपी है ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट रखा जा सके और विद्रोहियों को मनाया जा सके। कांग्रेस पार्टी ने अंबाला से कुलविंद्र कौर, पंचकूला से सुधा भारद्वाज और सोनीपत से कमल दीवान को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। हालांकि, कांग्रेस अभी भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप देने और समन्वय बिठाने में जुटी है, जबकि स्थानीय नेता अपने स्तर पर प्रचार को गति दे रहे हैं।

