Saturday, May 2, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा पंचकुला

हरियाणा नगर निकाय चुनाव-कांग्रेस ने उतारे प्रभारी: बीबी बत्रा और अशोक अरोड़ा को जिम्मेदारी, चुनावी गतिविधियों पर रखेंगे नजर, अध्यक्ष को देंगे रिपोर्ट

May 1, 2026
0
हरियाणा नगर निकाय चुनाव-कांग्रेस ने उतारे प्रभारी: बीबी बत्रा और अशोक अरोड़ा को जिम्मेदारी, चुनावी गतिविधियों पर रखेंगे नजर, अध्यक्ष को देंगे रिपोर्ट

पंचकूला: हरियाणा में चल रहे नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी मोर्चा मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने अंबाला, सोनीपत व पंचकूला शहर में प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य चुनाव अभियान को और ज्यादा प्रभावी, संगठित और परिणाममुखी बनाना है, ताकि बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। - Dainik Bhaskar

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • पंचकूला-शशि शर्मा (सीनियर कांग्रेस नेता)
  • अंबाला -अशोक अरोड़ा
  • सोनीपत-बीबी बत्रा और चंद्रप्रकाश
  • रेवाड़ी व धारूहेड़ा-कैप्टन अजय यादव
  • प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर चुनावी प्रबंधन को धार दी जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह आया है। कांग्रेस की इस रणनीति को ग्राउंड मैनेजमेंट मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों को भुनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह संगठनात्मक बदलाव चुनावी नतीजों में कितना असर दिखाता है।

अब 4 पाइंट में जानिए BJP की रणनीति…

  • हर शहर पर एक मंत्री को बनाया प्रभारी : BJP ने अपने 7 मंत्रियों को निकाय चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। कृष्ण बेदी को उकलाना नगर परिषद, अरविंद शर्मा को सांपला, गौरव गौतम को रेवाड़ी नगर परिषद, विपुल गोयल को पंचकूला नगर निगम, कृष्ण पंवार को सोनीपत, रणबीर गंगवा को अंबाला नगर निगम, राजेश नागर को धारूहेड़ा नगर पालिका का प्रभारी बनाया गया है।
  • हर वार्ड पर प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी : BJP ने वार्ड स्तर पर भी एक प्रदेश पदाधिकारी को प्रभारी बनाया है। प्रदेश पदाधिकारी किसी भी मोर्चा का सदस्य या प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य भी हो सकता है। वार्ड में चल रही गतिविधियों और वहां से आ रही नाराजगी की सूचनाएं प्रभारी मंत्री तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है।
  • जिला पदाधिकारी को प्रमुख व सहप्रमुख बनाया : BJP ने बाहरी पदाधिकारियों की मैनेजमेंट में सहायता के लिए हर वार्ड पर 2-2 पदाधिकारी लगाए हैं। जिसमें एक प्रमुख व एक वार्ड सहप्रमुख रहेगा। ये जिला स्तर के पदाधिकारी रहेंगे, जो प्रत्याशी के कार्यक्रम तय करने में मदद करेंगे।
  • संचालन के लिए 100 सीनियर नेताओं की ड्यूटी : हर शहर में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिला के बड़े पदाधिकारी, पूर्व में रहे मेयर, चेयरमैन, पार्षद व शहर के बड़े चेहरों को इसमें शामिल किया गया है। जिनकी चुनाव से जुड़ी प्रचार, सोशल मीडिया, आईटी, कॉल सेंटर, आवास, यातायात और विशेष संपर्क जैसे करीब दो दर्जन से अधिक विभाग बनाए गए हैं।इससे पार्टी का मैनेजमेंट चुनाव मैदान में व्यवस्थित और सक्रिय नजर आ रहा है।
SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.