चंडीगढ़: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी आज अपना चुनावी मैनिफेस्टो जारी करने जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मेनिफेस्टो में शहरी विकास, रोजगार, महंगाई और स्थानीय निकायों की स्वायत्तता जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जा सकती है। प्रॉपर्टी टैक्स और यूजर चार्ज में राहत जैसे वादों का भी जिक्र पार्टी करने जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस जनता से सीधे जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने और वैकल्पिक मॉडल पेश करने की रणनीति अपनाएगी। पार्टी ने झज्जर की विधायक गीता भुक्कल की अध्यक्षता में एक मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) समिति का गठन किया है। 2025 के स्थानीय चुनाव घोषणापत्र के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी चुनाव के लिए भी विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जाएगा।

