मोहाली: मोहाली में कार शोरूम में घुस गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला समय पर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाई और ब्रेक नहीं लग सके। जिसके चलते कार तेज रफ्तार में शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा पहुंची। हादसा जीरकपुर के पूजा प्लाजा में मंगलवार शाम को हुआ। जोरदार आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए औरभीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना अचानक हुई। इससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। शोरूम के अंदर मौजूद कर्मचारी और ग्राहक डर के मारे बाहर की ओर भागे। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

