नई दिल्ली: महिला आरक्षण और परिसीमन के लिए तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। पहले दिन 13 घंटे चर्चा हुई। इस बीच सरकार ने गुरुवार देर रात महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू कर दिया। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

अगर संसद में मौजूदा तीनों बिल पास नहीं होते हैं तो भी नारी वंदन अधिनियम 2023 यानी महिला आरक्षण बिल प्रभावी रहेगा। इसीलिए सरकार ने इसे गुरुवार को ही नोटिफाई कर दिया है। यानी 2026 की जनगणना पूरी होने के बाद उसके आंकड़ों के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया पूरी होगी, उसके बाद 2029 के लोकसभा चुनाव से 33% आरक्षण मिलेगा। राहुल गांधी दोपहर 3 बजे लोकसभा मे बोलेंगे, फिर अमित शाह जवाब देंगे। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इस बीच विपक्ष की संसद परिसर में बैठक हो रही है। इसमें खड़गे, राहुल समेत कई नेता मौजूद हैं।

