Tuesday, May 26, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा पंचकुला

पंचकूला में व्यापारी पर प्रताड़ना-धोखाधड़ी का केस: पत्नी बोलीं- शराब पीकर पीटा, पिता से ₹10 लाख लिए; घर से निकाला

May 26, 2026
0

पंचकूला: पंचकूला में एक महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और क्रूरता का मामला दर्ज किया है। आरोपी पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गर्गी वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2011 को हिंदू रीति-रिवाज से अनूराग वर्मा के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके परिवार की ओर से करीब 35 तोला सोना, स्विफ्ट कार, करीब 15 लाख रुपए नकद सहित घरेलू सामान और अन्य उपहार दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार दहेज को लेकर ताने देता रहा और मानसिक प्रताड़ना करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सास सुमन वर्मा उसे घरेलू कामों को लेकर परेशान करती थी। गर्भावस्था के दौरान भी उससे भारी काम करवाया गया और आराम की सलाह को नजरअंदाज किया गया। पहली बेटी के जन्म पर ससुराल पक्ष ने नाराजगी जताई।

उसकी बैंकिंग और वित्तीय जानकारी पर नियंत्रण रखता था और उसकी जानकारी के बिना डिमैट अकाउंट संचालित करता था। साथ ही दबाव बनाकर खाली कागजों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। पीड़िता के अनुसार पति शराब पीकर देर रात घर आता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। कई बार उसे घर में बंद करके छोड़ दिया जाता था। दूसरी बेटी के जन्म के समय भी ससुराल पक्ष ने सहयोग नहीं किया, जिसके बाद उसके मायके वालों ने पूरा खर्च उठाया।

पिता से फैक्ट्री के लिए 10 लाख लिए

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पिता से फैक्ट्री के लिए करीब 10 लाख रुपए लिए गए, लेकिन बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया। इसके अलावा शादी में मिला स्त्रीधन और जेवर भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में रखे हुए हैं। शिकायत में कहा कि नवंबर 2025 में पति उसे और उसकी दो बेटियों को छोड़कर चला गया। तब से महिला आर्थिक संकट में है और बेटियों की फीस व किराया चुकाने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ा। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-14 में बीएनएस की धारा 85 और 316(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पीएसआई रितु को सौंपी गई है।

SendShare199Tweet124Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.