Saturday, October 11, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

WFI ने लिया बड़ा फैसला:बजरंग-विनेश और साक्षी ट्रायल के लिए आमंत्रित

पेरिस ओलिंपिक और दो टूर्नामेंट में दिया मौका

February 27, 2024
0
WFI ने लिया बड़ा फैसला:बजरंग-विनेश और साक्षी ट्रायल के लिए आमंत्रित

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। संघ ने प्रदर्शनकारी पहलवानों की तिगड़ी बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और संन्यास की घोषणा कर चुकी ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया है। दरअसल, किर्गिस्तान में होने वाले पेरिस ओलिंपिक क्वालिफायर सहित एशिया के दो टॉप के टूर्नामेंट्स के लिए मार्च में राष्ट्रीय ट्रायल होने हैं। पहलवानों के लिहाज से ये तीनों ट्रायल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन तीनों ट्रायल में शामिल होने के लिए तीनों पहलवानों को आमंत्रित किया है। इससे पहले विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने जब WFI से निलंबन हटाया था। तब UWW ने राष्ट्रीय महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के खिलाफ भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाने की भी शर्त रखी थी।

10 और 11 मार्च को होने हैं ट्रायल
भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन हटाते समय WFI ने 10 और 11 मार्च को होने वाले ट्रायल्स के लिए बजरंग (65 किग्रा फ्री स्टाइल), विनेश (55 किग्रा) और साक्षी (65 किग्रा) के नाम को भी शामिल किया है। साक्षी ने संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने ओलिंपिक 2016 में कांस्य पदक जीता था।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने दिया ये बयान
संजय सिंह ने बयान में कहा कि मैं भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी मान्यता प्राप्त इकाइयों को सूचित करना चाहता हूं कि टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल 10 और 11 मार्च को होगा। ये ट्रायल्स IG खेल परिसर के केडी यादव कुश्ती इंडोर स्टेडियम में होंगे। बयान के अनुसार, चयन ट्रायल्स 11 से 16 अप्रैल तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप और 19 से 21 अप्रैल तक उसी स्थान पर एशियाई ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के लिए टीमों का चयन करने के लिए आयोजित किए जाएंगे।

WFI से हटाया था बैन
इससे पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने साल 2023 अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था, क्योंकि WFI तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहा था। वहीं, दूसरी ओर, भारतीय खेल मंत्रालय ने WFI की नवचयनित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनकी हर कार्यप्रणाली पर रोक लगाई थी।

SendShare205Tweet128Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.