महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद ही घर पर बच्ची को जन्म दे दिया। बच्ची होते ही लड़की ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और एक डिब्बे में छिपा दिया। सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए लड़की एक युवक से मिली थी। जिसके बाद दोनों के बीच जान-पहचान हुई। युवक ने बच्ची का यौन शोषण किया था। जिसके बाद में बच्ची गर्भवती हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।