हरियाणा सरकार में उच्च पद पर नियुक्त IAS अधिकारी डी सुरेश के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड की। रेड के बाद उनकी पत्नी ने विजिलेंस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही विजिलेंस के खिलाफ FIR दर्ज करने की शिकायत DGP को भेजी है। साथ ही आरोप लगाया कि बेवजह विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें परेशान किया और ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।