- विपुल मित्तल
कांग्रेस के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुखु व आधा कैबिनेट बद्दी में मौजूद रहे फिर भी भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जो संस्थान व एस डी एम कार्यलय दून की जनता को दिये थे उन्ही की मांग राम कुमार ने स्टेज से की। पहले तो वही संस्थान व एस डी एम कार्यलय डिनोटिफाई किया और उन्ही कर्यलयों को खोलने की घोषणा कर चले गए। दून की जनता के साथ छल कर गए सुखविंदर सिंह सुखु। आज दून की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह का पहला दौरा दून को मिला फिर भी राम कुमार भीड़ नहीं जुटा पाये और ये रैली फ्लॉप रही।