सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच की जान को खतरा बताया गया है। आपको बता दें, खुफिया विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने आनन-फानन में जूनियर महिला कोच के सुरक्षा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। वहीं सुरक्षा में 2 महिला कांस्टेबल भी शामिल की गई है। जो महिला कोच के साथ 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, जूनियर महिला कोच ने 2 दिन पहले ही बताया था कि उन्हें फोन कॉल्स आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि तुम जिस देश जाना चाहती हो जाओ, हर महीने के 1 करोड़ मिलेंगे।
वहीं, सुरक्षा को लेकर महिला कोच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मिली थी। जिसके बाद अनिल विज ने पीड़िता की सुरक्षा में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात करवाए थे। जूनियर महिला कोच की सुरक्षा में अभी तक 2 सुरक्षाकर्मी तैनात थे। जिसमें 1 महिला कांस्टेबल शामिल थी। लेकिन अब खुफिया रिपोर्ट के बाद महिला कोच की सुरक्षा दोगुना कर दी गई है। अब 4 पुलिसकर्मी दिन और रात महिला कोच की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जिसमें 2 महिला कांस्टेबल हर समय उनके साथ रहेंगी। यह निर्देश हरियाणा पुलिस की ओर से दिए गए हैं।

मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी न हुई तो किसान आंदोलन की तरह करेंगे संघर्ष
मंत्री संदीप सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें- केस में शामिल होंगी 2 और संगीन धाराएं
