करनाल में सेक्टर-4 स्थित इंस्टीट्यूट में तिरंगा झंडा उतारते समय करंट लगने से 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। अपको बता दें , मृतक की अगले महीने शादी थी। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव बड़सालू निवासी रामकरण उर्फ अमन के रूप में हुई है। वह सेक्टर-4 स्थित ICI इंस्टीट्यूट में काम करता था। गुरुवार को अमन शॉपिंग करने के बाद इंस्टीट्यूट की छत पर झंडा उतारने चला गया। जैसे ही वह ऊपर चढ़कर झंडा उतारने लगा तो उसे बिजली का करंट लग गया। अचेत अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया