अंबाला में एक नई नवेली दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही फरार हो गई। बताया गया है कि दुल्हन अपने साथ लाखों रुपए के जेवरात और 2 लाख की नकदी भी ले उड़ी। वहीं पति ने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार गांव सलौला निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उसकी 4 दिसंबर को जिला यमुनानगर के गांव राजपुर निवासी संगीता के शादी हुई थी। लेकिन 7 दिसंबर की रात 9 बजे के लगभग घर से भाग गई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 3 लाख के जेवरात और 2 लाख कैश भी साथ ले गई। पति ने बताया कि हमने उसकी हर जगह तलाश की, अपने ससुराल भी फोन करके पूछा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शहजादपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।