हरियाणा में CM मनोहर लाल खट्टर को बदलने की अफवाहें सोशल मीडिया पर गुरुवार को दिन भर चलती रही। इन अफवाहों को लेकर राजनीति गलियारों में भी चर्चाएं चलती रही। सीएम मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी व हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। जवाहर यादव ने ट्वीट करके विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह विपक्ष द्वारा फैलाई गए अफवाहें हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री बदलने की सभी चर्चाएं सिर्फ अफवाहें हैं और कुछ नहीं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 में है। मनोहर लाल पिछले 8 साल से प्रदेश के सीएम है। विधानसभा चुनावों में 2 साल का समय शेष है। वहीं भाजपा ने मनोहर लाल के नेतृत्व में आदमपुर उप चुनाव में जीत दर्ज की है।