पंजाब सरकार द्वारा गण क्लचर के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में अब सख्त कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड गन कल्चर से संबंधित पोस्ट हटाने के लिए लोगों को 3 दिन का समय दिया है। इस संबंध में DGP पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से संबंधित किसी भी तरह की फोटो व वीडियो आदि कंटेट को 72 घंटे के भीतर हटाने के आदेश दिए गए है। DGP ने कहा कि इसके लिए CM भगवंत मान द्वारा 3 दिन का समय देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सभी लोग इस बीच गन कल्चर से संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट हटा लें।
पंजाब में गन कल्चर की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार केस दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी थी। इसी बीच एक 11 वर्षीय बच्चे पर भी केस दर्ज कर दिया गया था। लेकिन आलोचना होने पर पंजाब सरकार ने पुलिस कार्रवाई में बदलाव के निर्देश दिए है।
