डेरा सच्चा राम रहीम ने राजनीति से तौबा-तौबा कर ली है। बता दें, डेरा प्रमुख ने अपनी पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया है। राम रहीम ने अपने संघ और अनुयायियों को संदेश दिया है कि डेरा सच्चा सौदा का कोई राजनीतिक विंग नहीं होगा। इस विंग का गठन 2007 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 2006 में किया गया था। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले डेरा प्रमुख का यह फैसला राजनीतिक दलों के लिए चौंकाने वाला है।
