पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 35 मिनट में 2 बार चूक हुई। अपको बता दें सुबह 8.05 पर यात्रा जालंधर-पठानकोट रोड पर थी। इसी दौरान एक युवक थ्री-लेयर सुरक्षा का घेरा तोडकर राहुल गांधी के नजदीक पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया। यह देख पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। सुरक्षाकर्मी भी यह देख युवक की तरफ लपके।
वहीं, दूसरी चूक सुबह 8.40 पर हुई। सड़क क्रॉस करने के लिए राहुल गांधी आगे बढ़े, उसी समय सिर पर केसरी परना बांधे हुआ युवक आगे बढ़ गया और राहुल के करीब पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया। जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।