पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय BSF के एक जवान को बुधवार को पकड़ लिया। बताया गया है की BSF जवान बुधवार सुबह 7:40 पर गलती से जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया। घने कोहरे के कारण जवान से यह गलती हो गई है। जवान BSF की 66 बटालियन का है। जैसे उसके बॉर्डर पर पार करने की सूचना आला अधिकारियों को मिली तो सभी अधिकारी हरकत में आ गए। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी हिरासत में रखने की पुष्टि कर दी थी। लेकिन वापस ना लौटने पर अड़े हुए है। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि उसकी वापस सौंपे जाने का इंतजार किया जा रहा है।
अपको बता दें पंजाब के अबोहर सेक्टर में ऐसी यह दूसरी घटना है। पिछले सप्ताह एक दिसंबर को भी पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का एक जवान गलती से पाकिस्तान में पहुंच गया। घने कोहरे के कारण जवान से यह गलती हो गई थी। पाकिस्तानी एरिया में पहुंचते ही BSF जवान को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को बीएसएफ को वापस सौंप दिया था।
BSF जवान के गलती से सीमा पार कर जाने के ताजा मामले में अधिकारियों ने कहा कि वह बुधवार को घने कोहरे के कारण उधर चला गया। पाकिस्तानी सीमा में जाने पर जवान को पाक सीमा सुरक्षा बल यानी पाक रेंजर्स के जवानों ने पकड़ लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे पुन: भारत को सौंपे जाने का इंतजार है।