अमेरिका के टेक्सास शहर में एक प्रेमिका ने शक होने पर अपने प्रेमी को भयानक सजा दी है। लड़की ने प्रेमी के घर को जला दिया। लड़की को अपने प्रेमी पर शक था, उसने फोन किया और उस फोन को किसी दूसरी लड़की ने उठाया, बस फिर क्या था, गुस्साई लड़की ने प्रेमी के घर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
टेक्सास के बेक्सर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि टेक्सास की एक महिला को उसके प्रेमी के घर में आग लगाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि 23 साल की सीनैडा मैरी सोटो रात के 2 बजे से कुछ देर पहले अपने बॉयफ्रेंड के परिवार के घर में घुस गई और उसके घर में आग लगा दी।

पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट की गई एक बयान पर बताया है कि लड़की को चोरी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा- सोटो ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया था, जिसे किसी अन्य महिला ने उठाया, फोन उठाने वाली महिला, लड़के की रिश्तेदार थी। लड़की को शक हुआ कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है, इसलिए उसने प्रेमी के घर में आग लगी दी।
गुस्से में महिला ने लिविंग रूम में एक सोफे में पेट्रोल डाला और आग लगा दी। देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई। लड़की ने घटना के खुद वीडियो भी रिकॉर्ड किए। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पहले तो आग को बुझाया गया और फिर लड़की को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की हरकत से लड़के के घर वाले खौफ में हैं। उन्होंने लड़की पर चोरी के आरोप भी लगाए हैं।