हरियाणा में अब लोगों द्वारा मुख्यमंत्री से की जाने वाली शिकायतें अब ट्रैक हो सकेंगी। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा शुरू किए जनसंवाद पोर्टल से संभव हो पाएगा। जन संवाद पोर्टल के जरिए शिकायतों को अब ट्रैक किया जा सकेगा। अपको बता दें, मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल पर नजर रखी जाएगी। वहीं, पोर्टल के जरिए हरियाणा के लोग अपनी मांग और सुझाव भी सरकार को दे सकेंगे।
