फतेहाबाद में एक महिला ने पड़ोस में ही रहने वाले एक टेलर पर उससे दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट, IPC की धारा 34, 354 ए, 376(2)(एन), 450, 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। उनके पड़ोस में ही एक शख्स रहता है, जो सिलाई का काम करता है। और उसका पति उसी से अपने कपड़े सिलवाता था, जिस कारण शख्स का उनके घर आना जाना हो गया। आरोप है कि एक दिन उसके पति की गैरहाजिरी में उससे जबरन संबंध बनाए और वीडियो बना ली। इसके बाद उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि करीब ढ़ाई साल तक टेलर ने उससे दुष्कर्म किया। अब उसने अपने पति को आपबीती बता दी है। वहीं, आरोप है कि टेलर ने उन्हें जाति सूचक गालियां निकाली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।