भोपाल/शिमला/जयपुर/लखनऊ/देहरादून: उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इस वजह से मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। आज सुबह से जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि जारी है। 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी संभव है। इधर उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के राज्यों में दिन का तापमान 30°C तक पहुंचा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अगल 2 दिन मौसम का हाल
19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी, पंजाब और चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

