कुरुक्षेत्र के पेहोवा में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने आए मंत्री संदीप सिंह का आज जोरदार विरोध किया गया। अपको बता दें, एक महिला ने मंच के सामने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, महिला पुलिसकर्मियों की बजाए पुरुष पुलिसकर्मी महिला को हटाते नजर आए। इसी दौरान राष्ट्रगान भी शुरू हो गया, लेकिन महिला ने विरोध करना बंद नहीं किया। अपको बता दें, महिला आम आदमी की तरह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जैसे ही संदीप सिंह ध्वजारोहण करने लगे तो इन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। जहां पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।