हिसार में एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया। मृतक युवक की पहचान अजय निवासी कुंदनपुरा गांव के रूप में हुई। उसका गांव की 17 साल की नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, दोनों का घर एक दूसरे के नजदीक है। अपको बता दें, रात को युवक के परिजन हिसार में शादी में गए थे। जबकि वह रात को घर पर ही था। इस दौरान उसने लड़की को भी अपने घर बुल लिया था। जब सुबह दस बजे तक वह नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों अंदर फंदे पर लटके मिले।