चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की महासचिव अमनप्रीत कौशल आज सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने सेक्टर-33 स्थित ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की मौजूदगी में बीजेपी पार्टी का दामन थामा।
अपको बता दें, अमनप्रीत कौशल वार्ड नंबर 5 से AAP की महिला नेता थी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर जीते 2 काउंसलर भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

