फतेहाबाद में एक विधवा महिला ने अपने जेठ और ननदोई पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि दोनों ने उसके साथ रेप किया। और जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 5 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि 2020 के नवंबर में उसके जेठ भूप सिंह ने उसका रेप किया। भूप सिंह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने तंग आकर इसकी जानकारी अपनी ननदोई राजपाल को दी तो उसने मदद करने की बजाय उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
महिला के अनुसार, 10 नवंबर 2020 से 7 जनवरी 2023 तक उससे दुराचार किया जाता रहा है। उसे अश्लील मैसेज भेजे गए और मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भूप सिंह और राजपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।