पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई। उनको फगवाड़ा अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपको बता दें, फिल्लौर में पैदल मार्च के दौरान संतोख सिंह चौधरी बेहोश हो गए थे। उन्हें फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। चौधरी संतोख सिंह जालंधर के सांसद थे। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चौधरी संतोख सिंह के निधन पर शोक जताया है।