भारत अब दुनिया में अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अब चीन के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा लोग हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं, चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है।