दिल्ली से आज एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक पिता ने पहले अपने बच्चे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। फिर खुद पिता ने भी तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें, शुक्रवार शाम के समय कालकाजी पुलिस को फोन पर सूचना मिली की दो लोग तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले घटना में घायल दोनों बाप-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि पिता ने अपने 2 साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पिता भी उसके पीछे-पीछे तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।