हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हालातों को देखते हुए दो दिनों का अलर्ट जारी कर दिया है। अपको बता दें, 29 जनवरी को राज्य के 14 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की हुई है। वहीं 30 जनवरी को 9 जिलों में भी हालात खराब रहने वाले हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को साउथ-ईस्ट हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और वेस्ट-साउथ हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में ओलावृष्टि की संभावना है। 30 जनवरी को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत में ओलावृष्टि होने की संभावना है। अन्य जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 31 से राज्य में मौसम सामान्य होने की संभावना है।