चंडीगढ़: पिछले कई दिनों से मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती पंज के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। बता दें, प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते प्रकाश सिंह बादल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।