- विपुल मित्तल
नालागढ़: नालागढ़ में नए डीएसपी फिरोज खान ने अपना पदभार संभाल लिया है और पदभार संभालने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए और मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने क्षेत्र में फैल रही नशे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आज का युवा वर्ग चिट्ठा जैसे घातक नशे की चपेट में आने लगा है और इस नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा उसके लिए विशेष टीमों का भी गठन किया जाएगा और यह टीमें स्कूल कॉलेजों में जा जाकर युवा वर्ग को नशे के लिए जागरूक करने के लिए अहम भूमिका अदा करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जाएगी। और जो भी चाहे नशा माफिया हो या माइनिंग माफिया इन्हें खत्म किया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब हिमाचल हरियाणा के बॉर्डर एरिया पर होने के चलते यहां पर क्राइम भी ज्यादा बढ़ रहा है और और क्राइम को भी जीरो परसेंट करने कि यहां पर कोशिश की जाएगी और माइनिंग माफिया शराब माफिया ड्रग माफिया पर पूर्ण तौर पर नकेल कसने का यहां पर उन्होंने दावा किया है।
