चंडीगढ़: चंडीगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। अपको बता दें, अपराधियों को पकड़ने गई चंडीगढ़ पुलिस पर फायरिंग करने की सूचना आई है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल की टीम इंस्पेक्टर अमनजोत की अगुवाई में ट्रैप लगाकर अपराधियों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान सामने से फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके पर दो अपराधियों को दबोच लिया है। और इनके कब्जे से आर्म्स भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, गोल्फ क्लब के मोड़ के नजदीक यह फायरिंग हुई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलदीप और शिवा में रूप में हुई है। इन दोनो पर संगीन आपराधिक धाराओं में केस दर्ज बताए गए हैं। इनसे पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

