पटना से अमृतसर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में बीते दिन एक महिला यात्री की मौत हो गई। अपको बता, टेकऑफ के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। वहीं, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम कागजी प्रक्रिया के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार पटना से दोपहर स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-2942 ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद ही प्लेन में सवार महिला तरनतारन निवासी सर्बजीत कौर (59) की तबीयत बिगड़ गई। क्रू-मेंबर्स को इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले क्रू-मेंबर कुछ कर पाते, महिला की मौत हो गई।

