हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच विवाद में चंडीगढ़ पुलिस की जांच जारी है। आपको बता दें, पुलिस ने संदीप सिंह के सरकारी आवास से जब्त की सीसीटीवी की DVR जांच के लिए दिल्ली भेज दी है। वहीं, महिला कोच का मोबाइल फोन भी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तक इसकी जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
अपको बता दें, जूनियर कोच के लगाए आरोपों की जांच के लिए चंडीगढ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में जो कपड़े महिला कोच ने पहने हुए हैं, पुलिस उनका भी मिलान करेगी। इसके लिए पुलिस ने महिला कोच से कपड़ों की डिमांड की है। हालांकि महिला कोच ने उन्हें कपड़े देने से इनकार कर दिया है।
चंडीगढ़ पुलिस ने महिला कोर्ट से अभी तक 5 बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस महिला कोच से फिर से पूछताछ कर सकती है। हालांकि महिला कोर्ट के वकील दीपांशु बंसल द्वारा इस संबंध में कोई सूचना नहीं होने की बात कही जा रही है।

मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी न हुई तो किसान आंदोलन की तरह करेंगे संघर्ष
मंत्री संदीप सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें- केस में शामिल होंगी 2 और संगीन धाराएं
