दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। चीन से लेकर अमेरिका तक लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- पिछली बार भी हमने बाकी देशों के मुकाबले को कोविड को बेहतर तरीके से हैंडल किया था। हमारे पास अनुभव है। इसलिए हम इस बार भी इसे अच्छे तरीके से हैंडल करेंगे।
देश में कोरोना अलर्ट के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- देश में जरूरी पाबंदियां आज से ही लागू की जाएगी। हम लापरवाह नहीं हो सकते। तत्काल एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा- कि चीन के श्मशानों पर भीड़ है। दूसरी लहर में भी भारत की स्थिति इतनी खराब नहीं हुई थी। जितनी चीन में अब हो गई है। वहां जिस वायरस ने कहर बरपाया है वो और ज्यादा खतरनाक हो रहा है।
वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3:30 बजे करोना वायरस को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा दिल्ली, UP, कर्नाटक, महाराष्ट्र, MP, छत्तीसगढ़ में भी इमरजेंसी मीटिंग होगी।