Sunday, March 29, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा

CM सैनी ने 6 पटवारियों को सस्पेंड किया: खराब फसल की एक ही फोटो कई बार अपलोड की

एक हफ्ते में मुआवजा देने के आदेश

December 5, 2025
0
CM सैनी ने 6 पटवारियों को सस्पेंड किया: खराब फसल की एक ही फोटो कई बार अपलोड की

हरियाणा के सीएम नायब सैनी किसानों को मुआवजा देने में हो रही देरी पर लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। इसी कड़ी में आज (शुक्रवार को) उन्होंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान की एक ही फोटो बार-बार अपलोड करने वाले 6 पटवारियों को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा है कि जांच में जो भी अन्य कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने एक सप्ताह में मुआवजा देने के निर्देश दिए।

इन 6 हल्कों के पटवारियों पर कार्रवाई

जिन पटवारियों के खिलाफ सीएम ने निलंबन के आदेश दिए हैं, उनमें जुई खुर्द (भिवानी), बोरीपुर (कुरुक्षेत्र), कालवन (जींद), जंडवाला (फतेहाबाद), पटौदी (गुरुग्राम) और निमली (दादरी) के पटवारी शामिल हैं। सीएम ने कहा कि है कि जिन किसानों को वास्तविक रूप से नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए। सीएम ने एक सप्ताह के भीतर पीड़ित किसानों को मुआवजा जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

CM बोले- बिना भेदभाव के मदद दें अधिकारी

सीएम ने कहा, सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के सरकारी सहायता पहुंचे। जिन किसानों का वास्तविक नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा मिलना सुनिश्चित किया जाए। मानसून के दौरान अधिक वर्षा से हुए फसली नुकसान की भरपाई के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि फसल खराबे की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए तथा रिपोर्ट समय पर भेजी जाए। सीएम ने रिपोर्टों में देरी और धोखाधड़ी के मामले सामने आने पर चिंता व्यक्त की। कई स्थानों पर जहां नुकसान नहीं हुआ, वहां भी संबंधित पटवारियों द्वारा गलत रिपोर्टिंग की गई। इसके अतिरिक्त, एक ही फसल खराबे की फोटो को कई बार पोर्टल पर अपलोड कर सरकारी धन के दुरुपयोग का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी दोषी पटवारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.