CBSE बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.53% ज्यादा पास हुईं। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे।