चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कार लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
अपको बता दें, घटना गुरुवार को ग्वांगझोउ शहर में हुई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ब्लैक कलर की कार तेज रफ्तार से लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी की खिड़की से नोट उड़ाते हुए भी देखा गया।
मौके पर मोजूद शख्स ने बताया- एक गाड़ी लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इसके बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे। मैं करीब 2 घंटे घटनास्थल पर था, लोगों को अस्पताल ले जाने में मदद कर रहा था।
पुलिस ने कार चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। उससे पूछताछ की जा रही है।