चंडीगढ़: सेक्टर-2 के राजेंद्रा पार्क में एक बम मिलने से हड़कंप मच गया। आपको बता दें, पार्क के नजदीक ही पंजाब और हरियाणा के सीएम आवास है। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाए गए।
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजेंद्र पार्क में एक बम पड़ा हुआ मिला। सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एक राहगीर को यह बम जैसी चीज नजर आई। जिसके बाद राहगीर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, DSP और चंडीगढ़ प्रशासन की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंची। जांच करने के बाद राजेंद्र पार्क में एक जिंदा बम पाया गया। जिसकी सूचना चंडीमंदिर आर्मी को दी गई।
बम मिलने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। आर्मी के आने का इंतजार किया जा रहा है। आर्मी की जांच से ही पता चल पाएगा कि बंब कितना पुराना है और किसका हो सकता है।