हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान के बाद देशभर में सुर्खियों में है। आपको बता दें, कैथल के एक कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान की आरती नहीं करने जाती हैं। ऐसी जगह पर जाते समय यह भी ख्याल रखना चाहिए कि उनके साथ बुरा भी हो सकता है।