श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के तिलक नगर में एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम रेखा रानी था और आरोपी का नाम मनप्रीत है। रेखा की एक 16 साल की बेटी भी है जो उसके साथ रहती थी। बताया गया है कि युवक श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित था। और रेखा के टुकड़े करना चाहता था। लेकिन घर में बेटी थी इसलिए मैं ऐसा नहीं कर पाया और हत्या कर मौके से फरार हो गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आरोपी मनप्रीत को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है। उसके पिता US में रहते हैं। उसकी शादी 2006 में हुई थी। पत्नी से उसके दो बेटे हैं लेकिन 2015 में वह रेखा रानी नाम की महिला के संपर्क में आया। मनप्रीत ने इसके बाद गणेश नगर में एक मकान किराए पर ले लिया। जिसमें वह रेखा के साथ लिव-इन में रहने लगा। धीरे-धीरे उसे लगा कि वह अब इस रिश्ते में फंसा हुआ महसूस कर रहा है, इसलिए उसने रानी की हत्या करने का प्लान बनाया। 1 दिसंबर की रात को आरोपी ने फ्लैट में पहुंचकर रेखा की 16 वर्षीय बेटी को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दी। और इसके बाद रेखा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। और खुद मौके से फरार हो गया।