हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अरुणाचल प्रदेश में LAC पर हुई चीन के सैनिकों के बीच झड़प पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि चीनियों होश करो। यह 1962 के कमजोर दिल वाला प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भारत नहीं है। यह 2022 के शेर दिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना दोनों देशों के सैनिक घायल हुए थे। घटना तवांग सेक्टर के यांग्स्ते में हुई थी। LAC पार करने की कोशिश करने वाले चीन के सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने पूरी ताकत से जवाब दिया।